किसानों के उत्थान का करेंगे प्रयास
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्थान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। किसानों को खेती के क्षेत्र में नई तकनीक की जानकारी देने के साथ उनकी आय को दोगुना करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कृषि फार्म परिसर में मछली फार्मिंग कड़कनाथ मुर्गा यूनिट की स्थापना की जाएगी ताकि धान के कटोरे के किसान इससे ला
जासं, चंदौली : कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्थान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। किसानों को खेती के क्षेत्र में नई तकनीक की जानकारी देने के साथ उनकी आय को दोगुना करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कृषि फार्म परिसर में मछली फार्मिग, कड़कनाथ मुर्गा यूनिट की स्थापना की जाएगी ताकि धान के कटोरे के किसान इससे लाभान्वित हो सकें। बता दें कि केवीके के इंचार्ज डा. आरपीएस रघुवंशी के बलरामपुर स्थानांतरण के बाद डा. सत्यपाल सिंह ने बाराबंकी से यहां कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए धान व गेहूं के अतिरिक्त अन्य प्रकार की खेती पर बल देने की जरूरत है। किसानों का भरपूर सहयोग किया जाएगा।