विकास में जिले को अग्रणी बनाएंगे : डा. महेंद्र
भाजपा के शासनकाल में जिला ही नहीं प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा है। जब-जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आए बड़ी सौगात देकर गए। आने वाले समय में लोगों की जो अपेक्षाएं हैं वह हर हाल में पूरी होंगी और विकास के मामले में जिले को अग्रणी जिला बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा के शासनकाल में जिला ही नहीं प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा है। जब-जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आए बड़ी सौगात देकर गए। आने वाले समय में लोगों की जो अपेक्षाएं हैं वह हर हाल में पूरी होंगी और विकास के मामले में जिले को अग्रणी बनाया जाएगा।
यह बातें स्थानीय सांसद व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं। वे नर¨सहपुर खुर्द गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा भाजपा सरकार के पूर्व जितने भी मुख्यमंत्री बने किसी ने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा नहीं किया। राजधानी में बैठकर ही राजनीति की। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं रहा लेकिन अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने एक-एक जिले का दौरा किया। वहां की समस्या जानी और प्रदेश को विकास के मामले में आगे ले जाने के कार्यक्रम शुरू किए। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता में यह जिला है, इसलिए यहां ढांचागत विकास हो रहा है। पिछली सरकारों ने केंद्र की योजनाओं को डंप कर दिया था, गरीबों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं था। लेकिन भाजपा सरकार ने राजनीति और विकास का नया अध्याय शुरू किया। ग्राम्य विकास के कार्यक्रम जमीन पर दिख रहे हैं। सीएम ने पांच बच्चों को अन्न प्राशन कराया उनके अभिभावकों के लिए आज का दिन दोहरा मंगलमय करने वाला था।