विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमिका जहां जाती थी वो वहां आ जाता था, ननिहाल गई तो वहां भी जा पहुंचा, फिर जो हुआ… सबने कोसा!

Published: Tue, 22 Oct 2024 09:07 PM (IST)

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में प्रेमी की पिटाई से मौत हो गई। हृदयपुर निवासी धीरज अपनी ...और पढ़ें

चंदौली: बलुआ थाना में मुकदमा लिखवाने पहुंचे परिजन। जागरण
चंदौली: बलुआ थाना में मुकदमा लिखवाने पहुंचे परिजन। जागरण

HighLights

  1. प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पीटा, गई जान
  2. गांव की ही नौवीं कक्षा की छात्रा से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
  3. मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

संवाद सूत्र, चंदौली। आधी रात में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। घटना बलुआ थाना के फुलवरिया गांव की है। हृदयपुर ग्राम निवासी धीरज का गांव की ही स्वजाति की पूजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती इन दिनों अपने ननिहाल फुलवरिया गई हुई थी। पुलिस के अनुसार, वह अपनी प्रेमिका से गांव में अक्सर मिलता था। युवती के परिजन प्रेम प्रसंग के विरुद्ध थे।

यह है पूरा मामला

हृदयपुर गांव निवासी राम सिंगार का पुत्र धीरज सोमवार की रात वह मिलने के लिए प्रेमिका के ननिहाल पहुंच गया। यहां घर में घुसने पर परिजनों ने शोरगुल किया। साथ ही आव देखा न ताव, प्रेमी की जबरदस्त पिटाई कर दी। इससे वह अधमरा हो गया। 

जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले आई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

मंगलवार की सुबह मृतक के परिजन बलुआ थाना पहुंचे। भाई नीरज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवती समेत छह को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही। वहीं युवक की मौत से पिता रामसिंगार राम, माता धनमत देवी, भाई नीरज, बहन मोनिका व दीपिका का रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक के पिता सीआरपीएफ में हैं। 

मंगलवार की सुबह क्षेत्राधिकारी रघुराज, बलुआ इंस्पेक्टर डा. आशीष मिश्रा ने पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने फुलवरिया गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने युवती, उसकी मां गायत्री देवी, पिता रविकांत, मामा गौतम, गोविंद व नाना रामलाल को थाने में आई।

युवक के युवती के ननिहाल पहुंचने की सूचना 112 पर आई थी। बलुआ थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुकदमा दर्ज कर छह को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई चल रही है।

-रघुराज, पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा।

इंटरमीडिएट का छात्र था मृतक

मृतक चहनियां कस्बा के इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था, जबकि युवती भी उसी विद्यालय में कक्षा नौवीं में पढ़ाई करती है। युवती के परिजनों ने दोनों के आचरण को देखकर कई बार मना भी किया था। युवती को ननिहाल में भेज दिया था, ताकि दोनों एक-दूसरे से दूर रह सकें।

यह भी पढ़ें: बैकफुट पर BJP विधायक का डैमेज कंट्रोल, कह रहे- मुकदमा लिखे जाने से कोई दोषी नहीं होता

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मदरसा एक्ट रद्द करने के मामले में सुनवाई पूरी, राज्य सरकार ने कहा- नहीं रद्द होना चाहिए पूरा कानून