Move to Jagran APP

वीपी मंडल को जयंती पर किया याद

सपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में हुई। बिहार के पूर्व सीएम वीपी मंडल की जयंती मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिलाने में वीपी मंडल का विशेष योगदान रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 10:12 PM (IST)
वीपी मंडल को जयंती पर किया याद
वीपी मंडल को जयंती पर किया याद

जासं, चंदौली : सपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में हुई। बिहार के पूर्व सीएम वीपी मंडल की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिलाने में वीपी मंडल का विशेष योगदान रहा है। वे पिछड़ों को अधिकार व हक दिलाने के लिए जीवनभर संघर्षरत करते रहे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन के माध्यम से पिछड़ों के हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। अंत में पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सुदामा यादव, बृजमोहन मौर्या, बनारसी मौर्या, चंद्रभानु यादव, बाबूलाल यादव, चकरू यादव, यमुना विश्वकर्मा, रामजनम यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.