Move to Jagran APP

मतदाता जागरूकता को दिलाई गई शपथ

उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार मंडल व युवा मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी विशिष्ट अतिथि चन्द्रेश्वर जायसवाल प्रदेश मंत्री व जिला जिला व्यापार मंडल के मौजुदगी में चहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप यादव महामंत्री रामविलास गुप्ता कोषाध्यक्ष बबलु जायसवाल व युवा व्

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 07:05 PM (IST)
मतदाता जागरूकता को दिलाई गई शपथ

जासं, चहनियां (चंदौली) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व युवा मंडल का सोमवार को गठन हुआ। स्थानीय मंडल अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप यादव, महामंत्री रामविलास गुप्ता, कोषाध्यक्ष बबलू जायसवाल, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर उमेश प्रसाद गुप्ता, महामंत्री जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता का चयन हुआ।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा यह चयन व्यापारी हितों की रक्षा व उनकी समस्या समाधान को किया गया है। प्रदेश मंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल ने कहा राजनैतिक दल का इस संगठन में कोई हस्तक्षेप नहीं। व्यापारी ही देश की रीढ़ हैं। इन्हीं की वजह से देश की ताकत दिन-ब-दिन बढ़ रही। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। कहा स्वस्थ लोकतंत्र को हर व्यक्ति के लिए मतदान जरूरी है। एक बार जो व्यक्ति मतदान करने से चूकता है तो उसे पांच साल बाद ही मत देने का अवसर मिलता है। बिरजू प्रसाद अग्रहरि, अशोक मिश्र, नंदलाल विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, शिवदयाल साहू, सुनील गुप्ता, शुभम चौहान, बृजेश यादव, प्रिस मिश्र, कन्हैया चौहान, जमालुद्दीन आदि मौजूद थे। संचालन गुलाब साहू ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.