चंदौली में शुद्ध और त्रुटिरहित हो मतदाता सूची, कोई भी पात्र मतदाता बनने से न रहे वंचित
भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने चंदौली में मतदाता सूची की शुद्धता और त्रुटिरहित बनाने की समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को सूची में शामिल करने और चुनाव तैयारियों को निष्पक्ष रखने पर जोर दिया।

चंदौली में शुद्ध मतदाता सूची सुनिश्चित करें, कोई पात्र वंचित न रहे।
HighLights
मतदाता सूची शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर।
पात्र मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को जोड़ने का निर्देश।
निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
जागरण संवाददाता, चंदौली। कलेक्ट्रेट में शनिवार को सुबह से ही सभागार के बाहर आकर्षक स्कैंडी सजाई जाने लगी थी। सभागार को गेंदा के फूलों की लड़ियों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। दरवाजा खोलते ही मह-मह करता सभागार का दृश्य सामान्य दिनों से अलग था।
चमचमा रही तौलिया और बिल्कुल कतारबद्ध तरीके से लगी कुर्सी। मौका था भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डा. विवेक जोशी की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली।
कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपादित कराना सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्तर दायित्व है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान निर्वाचन कार्य में लगे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महाविद्यालयों, छात्रावासों कोचिंग संस्थानों व भर्ती रैलियों में भी कैंप लगाकर एवं अभियान चलाकर युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।
जेंडर रेशियो को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्रों में जेंडर रेशियो का प्रतिशत कम पाया जाए, वहां पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। कहा कि फार्म-8 संशोधन से संबंधित कार्यों पर सतत निगरानी बनाए रखे।
कहा कि एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता न हो तथा मतदान के समय मतदान कार्मिकों के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने संवेदनशील बूथों के चिन्हीकरण सहित कानून व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान स्वीप आईकन रूबी बानो, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह और बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले निर्वाचन आयुक्त को गार्ड आफ आनर दिया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर एसपी आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार आदि थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।