आवास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आवास के लिए मंगलवार को विनायकपुर गांव के ग्रामीण लामबंद हो गए। दर्जनों की संख्या में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। आवास योजना से वंचित करने का आरोप लगाते हुए विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। विकास विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पात्र व्यक्तियों की उपेक्षा की जा रही है।
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली): आवास के लिए मंगलवार को विनायकपुर गांव के ग्रामीण लामबंद हो गए। दर्जनों की संख्या में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। आवास योजना से वंचित करने का आरोप लगाते हुए विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। विकास विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पात्र व्यक्तियों की उपेक्षा की जा रही है। जानकारी पर पहुंचे बीडीओ सुदामा यादव ने ग्रामीणों को भरोसा दिया, तब उनका गुस्सा शांत हुआ।
कहा, गांव में 80 फीसद वनवासी निवास करते हैं। बस्ती के अधिकांश पात्र लाभार्थियों को झुग्गी-झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे हैं। पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करने के बाद भी वनवासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सीएम आवास आवंटन में जमकर मनमानी की गई। इसके चलते गरीब वनवासियों को आवास की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। चेतावनी दी यदि अधिकारी, कर्मचारी व ग्राम प्रधान अपना रवैया नहीं बदलते हैं तो वनवासी समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंचे बीडीओ ने प्रदर्शनकारी की समस्याओं को सुनकर निदान का भरोसा दिया। आश्वस्त किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी, समुंदरी, उषा, सुशीला, राजमती, कुमारी, धर्मशिला, मोहन, रामदेव, रामअवध, मुन्नू , मराछू, राजेश, लक्ष्मण आदि ग्रामीण शामिल थे।