सफाई को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सकलडीहा विकास खंड के जलालपुर गांव में लगभग
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:52 PM (IST)
जासं, ताराजीवनपुर (चंदौली): जलालपुर गांव में लगभग 8 माह से सफाई कर्मी के नहीं आने से नाबदान का पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
सफाई कर्मी के अभाव में ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैल रहा है। इससे आवागमन में तो परेशानी हो ही रही संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार सक्षम अधिकारियों से गुहार लगाई पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। ओमप्रकाश ,जमुना प्रसाद, गुड्डू ,अरविद , रेणु, केदार ,शिव मुनि, सौरभ, मनोज ,प्रेम नारायण ,सत्येंद्र, प्रेमानंद आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें