यातायात नियमों की अनदेखी पर 65 वाहनों का चालान
परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को जनपद में हाईवे पर वाहनों की चेकिग की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी पर 65 वाहनों का चालान कर दिया गया। जबकि 10 वाहनों को बंद करा दिया गया। अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
जासं, चंदौली : परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को जनपद में हाईवे पर वाहनों की चेकिग की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी पर 65 वाहनों का चालान कर दिया गया। जबकि 10 वाहनों को बंद करा दिया गया। अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीराम यादव के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हाईवे पर नौबतपुर चेकपोस्ट के पास वाहनों की चेकिग की। इस दौरान 65 वाहन चालक बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के सफर करते मिले। इसके अलावा वाहनों का फिटनेस भी खत्म हो गया था। इस पर वाहनों का चालान कर दिया गया। 10 वाहनों को बंद कराया गया। पांच वाहनों का टैक्स बकाया था। ऐसे में उनका चालान कर दिया गया। एक स्कूल बस बिना परमिट और फिटनेस के संचालित होते पायी गई। बस का चालान किया गया। 45 वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते मिले। वाहनों का चालान किया गया। अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही। चालक रास्ता बदलकर सफर करते नजर आए। चेकिग अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह, विनय कुमार, यात्रीकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा, प्रवर्तन सिपाही शिवगोविद, दुर्गा श्रीवास्तव, इंद्रनारायण आदि मौजूद थे।