संग्राहलय की जद में आने वाली जमीन की हुई नाप-जोख
चौराहा स्थित प्रतिष्ठान मकान तथा भूमि स्वामियों में गुरुवार को उस समय खलबली मच गई जब वीडीए व राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम के कर्मचारी द्वारा संग्रहालय के सरहद से सटे भूखण्डों की मापी कराई गई।इस दौरान कर्मचारियों ने एक एक कर सभी लगभग 50 भूखंड स्वामियों का नाम नोट किये।वीडीए व राजस्व कर्मचारियों के इस कार्यवाही से नागरिकों में काफी आक्रोश है।
जासं, पड़ाव (चंदौली) : स्थानीय चौराहे के आसपास प्रतिष्ठान, मकान व भूमि स्वामियों में गुरुवार को उस समय खलबली मच गई, जब वीडीए व राजस्व विभाग की संयुंक्त टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय के लिए चिन्हित भूखंडों की नाप कराना शुरू किया। कर्मचारियों ने एक-एक कर 50 भूखंड स्वामियों का नाम नोट किया। वीडीए व राजस्व कर्मचारियों के इस कार्रवाई से नागरिकों में आक्रोश है। स्थानीय लोग अपनी संपत्ति देने के मूड में नहीं है। चौराहा स्थित गन्ना किसान संस्थान में प. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय निर्माणाधीन है। इसमें दीनदयाल जी की 63 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है। पार्क, आडिटोरियम, संग्रहालय सहित अन्य काम प्रस्तावित है। प्रतिमा जयपुर से आ गई है, इसको जोड़ने का काम भी हो रहा है। दिसंबर-जनवरी तक संग्रहालय का काम पूरा करना है। सूत्रों की मानें तो संग्रहालय के उत्तर व पूरब तरफ के सभी तरह के निर्माण व भूमि को अधिग्रहण करने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी कोई अधिकारी या कर्मचारी कुछ कहने से बच रहे। वीडीए व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सयुंक्त रूप से नाप किये जाने से नागरिकों की संभावनाओं को और बल मिल गया। नाप करने आये वीडीए के जेई अतुल मिश्र व लेखपाल सलमान ने कहा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है।
........
इनसेट
आज लगेगी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा-
निर्माणाधीन प. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में दीनदयाल की लगने वाली 63 फीट ऊंची प्रतिमा को शुक्रवार से चबूतरे पर स्थापित किया जायेगा। सर्वप्रथम पैर को रखने के बाद सेटिग कर एक एक अंग को रख कर जोड़कर ग्लाइंडर से फिनिशिग का काम किया जायेगा। तत्पश्चात पेंट का काम होगा।