विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा वैश्य समाज

By JagranEdited By:
Published: Tue, 31 May 2022 11:26 PM (IST)

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) नगर के काली महाल में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा वैश्य समाज
हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा वैश्य समाज

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर के काली महाल में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज वैश्य समाज हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। हमारे लिए यह बड़े अफसोस की बात है कि वैश्य समुदाय को सत्ता का वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिस पर हमारा भी अधिकार है। प्रदेश उपाध्यक्ष राम जायसवाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था में 80 फीसदी योगदान होने के बावजूद राजनीति के क्षेत्र में हम पिछड़े हुए हैं। वैश्य समाज के 367 घटकों व उपवर्गों को मिलाकर हमारी आबादी कुल जनसंख्या की 20 फीसदी है। हमें एकजुट होकर अपनी ताकत की पहचान करानी होगी तभी हम अपने समाज को राजनीति के क्षेत्र में आगे ला सकते हैं। जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने व वैश्य समाज के लोगों की संख्या सबसे अधिक होने के बावजूद भी हमारा वैश्य समाज हमेशा से उपेक्षित रहा है। रोहित, बबलू गुप्ता, राजकुमार, लक्ष्मी, पप्पू मदेशिया, सुभाष चंद्र प्रसाद, चंद्रमा गुप्ता, संतोष जायसवाल, गुड्डू चौरसिया, आयुष जयसवाल, प्रशांत मोदी आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।