विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र मेले में प्रयागराज-पटना के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल, विंध्याचल व मीरजापुर समेत पीडीडीयू जंक्शन पर ठहराव

By Vivek Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने शारदीय नवरात्र मेले के लिए प्रयागराज और पटना के बीच 11 से 26 अक्टूबर तक अनारक्षित मेमू मेला ...और पढ़ें

नवरात्र मेले के लिए रेलवे की सौगात: प्रयागराज-पटना मेमू स्पेशल और मैहर में ट्रेनों का ठहराव।

नवरात्र मेले के लिए रेलवे की सौगात: प्रयागराज-पटना मेमू स्पेशल और मैहर में ट्रेनों का ठहराव।

HighLights

  1. प्रयागराज-पटना के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन।

  2. मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी ठहराव।

  3. शारदीय नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधा।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। शारदीय नवरात्र मेले में विंध्याचल व मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्री सुविधाओं के विस्तार की तैयारी की है। इसके तहत प्रयागराज और पटना के बीच 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों का पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

इससे दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल प्रयागराज से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे रवाना होगी। नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मीरजापुर और चुनार होते हुए दोपहर 3:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में 04181 पटना-प्रयागराज मेमू स्पेशल पटना से रात नौ बजे रवाना होगी। दानापुर, आरा व बक्सर होते हुए अगले दिन रात 2:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद चुनार, मीरजापुर, विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड और नैनी में ठहराव के बाद सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

इससे डीडीयू मंडल के यात्रियों को भी प्रयागराज और पटना के बीच अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेन की सुविधा मिलेगी। नवरात्र मेले के दौरान मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया है।

इनमें वलसाड-मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर-धनबाद, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल, पूर्णा-पटना और बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं। इनकी वापसी दिशा की संबंधित ट्रेनों को भी ठहराव मिलेगा। निर्धारित तिथियों में इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव होगा।