विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 10 Jul 2026 02:41 PM (IST)

चंदौली में तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की ...और पढ़ें

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत।

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत।

HighLights

  1. अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

  2. तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना।

  3. पुलिस शव की शिनाख्त और जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली)। तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयासों में जुट गई है।

गुरुवार रात करीब 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन लगभग 35 वर्षीय इस युवक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने टीशर्ट व नीली पैंट पहन रखी थी

इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी भेज दिया। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने या उसकी चपेट में आने का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच और शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में शौच को गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों का हंगामा