सड़क दुर्घटना में दो घायल
कंदवा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर रविवार को सड़क दुर्घटना में दो घायल हो गए। पहली घटना अरंगी गांव निवासी छोटक ¨सह(25) बाइक से कंदवा जा रहे थे।
जासं, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर रविवार को सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। एक की हालत ¨चताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
अरंगी गांव निवासी छोटक ¨सह (25) बाइक से कंदवा जा रहे थे। ककरैत मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं लक्ष्मणपुर गांव निवासी मुन्नी प्रजापति (60) शनिवार की देर शाम अमड़ा बाजार से मिट्टी का पुरवा दुकान पर देकर घर वापस जा रहे थे। रामपुर गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जख्मी वृद्ध को चिकित्सालय में भर्ती कराया।