युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकलां गाव में मंगलवार की बिति रात अराजक तत्वों द्वारा एक सो रहे व्यक्ति के उपर अर्द्धरात्री में पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। जैसे युवक को गर्मी महसूस हुई कि वह हड़बड़ा उठा और भागने लगा तब तक वह आंशिक रूप से झुलस गया।
जासं, चहनियां(चंदौली): बलुआ क्षेत्र के महुअरकलां गाव में मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने एक व्यक्ति को सोने के दौरान ¨जदा जलाने की कोशिश की। संयोग रहा कि युवक की नींद खुल गई तो वह खुद को बचाने में सफल हो गया। हालांकि, फिर भी आंशिक रूप से वह झुलस गया। पीड़ित ने थाने में घटना की सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक निक्कू ¨सह (35) अपने घर के सामने सोमवार को रात में खाना खाकर सो गया। आधी रात में गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। आग उसकी रजाई के ऊपरी सिरे को ही जला पाई थी कि उसने उसे हवा में उछाल दिया।