महिलाओं को सशक्त बना रही सरकार
कमल शक्ति अभियान के तहत नगर पंचायत सैयदराजा के भीम बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार की अपराह्न महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 07:07 PM (IST)
जासं, चंदौली : कमल शक्ति अभियान के तहत नगर पंचायत सैयदराजा के भीम बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें निर्मला पटेल ने कहा केन्द्र की सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर स्वावलंबी व सशक्त बनाने का कार्य कर रही है ताकि उन्हें किसी के आश्रित न होना पड़े। गीता रानी गुप्ता, नीलम सिन्हा, सुषमा तिवारी, कोमल गुप्ता, अनिता शर्मा, निशा शर्मा, रानिका जायसवाल, रमेश जायसवाल ने विचार व्यक्त किया। संचालन भाजपा नेत्री महामंत्री मीना ¨सह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें