बिहार से घूमने निकले तीन नाबालिग पीडीडीयू जंक्शन पर बरामद, ट्रेन से सफर के दौरान आरपीएफ को मिले बच्चे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से तीन नाबालिगों को ...और पढ़ें

पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ ने सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से तीन नाबालिगों को बचाया।
HighLights
पीडीडीयू जंक्शन पर तीन नाबालिग सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से बरामद।
आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।
बच्चों को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपने हेतु सुपुर्द।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से तीन नाबालिगों को बरामद किया। तीनों घरवालों को बिना बताए घूमने के लिए निकले थे। पूछताछ व काउंसलिंग के बाद आरपीएफ ने उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट की प्रभारी निरीक्षक अनिता कुमारी ने बताया कि जंक्शन पर यात्रियों व बच्चों की सुरक्षा के साथ बाल तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार गश्त व जांच की जा रही है।
सी क्रम में सुबह करीब 9:20 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की जांच की गई। इस दौरान तीन नाबालिग अकेले घूमते मिले।पूछताछ में उन्होंने घूमने के लिए घर से निकलने की बात बताई।
आरपीएफ टीम तीनों को पोस्ट पर लेकर आई। बरामद किशोरों में दो कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसीही गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चेन्हवा गांव का निवासी है। चाइल्ड हेल्प डेस्क व एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी संस्था की टीम की मौजूदगी में तीनों की काउंसलिंग की गई।
बच्चों ने बताया कि वे घरवालों को बिना बताए घूमने निकले थे। बच्चों से मिले मोबाइल नंबरों के माध्यम से आरपीएफ ने उनके परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी। इसके बाद तीनों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी चाइल्ड हेल्प डेस्क के डीडीयू के ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों को सौंप दी गई। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारी, अपराध आसूचना शाखा के जवान व एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी संस्था की चंदा कुमारी गुप्ता मौजूद रहीं।
