कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं तीन शिकायतें
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नगर पालिका परिषद में स्थापित कंट्रोल रूप में कार्य शुरू करा दिया गया है। रविवार को बाहर से आए लोगों की सूचना वार्डवासियों ने ड्यूटीरत कर्मचारियों को दी।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नगर पालिका परिषद में स्थापित कंट्रोल रूप में कार्य शुरू हो गया है। रविवार को बाहर से आए लोगों की सूचना वार्डवासियों ने ड्यूटीरत कर्मचारियों को दी। पहले दिन तीन शिकायत दर्ज हुईं। कर्मियों ने सभी की सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी है।
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। जनपद में भी कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन अब कोई लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि हर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। नगर में बाहर से आने वालों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। नौ अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तीन सिफ्टों में लगाई गई है। पहले दिन सुबह छह से दो बजे तक के ड्यूटी में महमदुल हसन मुस्तैद दिखाई दिए। उन्होंने तीन शिकायत दर्ज की। हालांकि अभी कंट्रोल रूम के कार्य ने तेजी नहीं पकड़ी है। कुछ लोगों का आरोप है कि कई कई बार फोन करने पर भी कर्मचारी नहीं उठा रहे हैं।