हजारों श्रद्धालु आज गंगा में लगाएंगे आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को बलुआ घाट स्नानार्थियों से गुलजार रहेगा। यहां भोर से ही पतित पावनी गंगा में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले में किसी को कोई परेशानी न हो इसलिए हर विभाग को जिला प्रशासन ने जिम्मेदारी बांट दी है।
जागरण संवाददाता, चंदौली : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को बलुआ घाट स्नानार्थियों से गुलजार रहेगा। यहां भोर से ही पतित पावनी गंगा में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले में किसी को कोई परेशानी न हो इसलिए हर विभाग को जिला प्रशासन ने जिम्मेदारी बांट दी है।
भोर से ही स्नान ध्यान का कार्यक्रम शुरू होगा। इसलिए प्रकाश की व्यवस्था जिला पंचायत करेगा, वहीं स्वच्छता का जिम्मा जिला पंचायत राज विभाग को है। जबकि सकलडीहा एसडीएम को किसी भी अनहोनी से निबटने को गोताखोर, नाव व वोट तैनात करने की जिम्मेदारी दी गई है। खंड विकास अधिकारी यहां अन्य व्यवस्था देखेंगे। पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार गंगा स्नान के लिए 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। इसके मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। मेले की महत्ता को देखते हुए जहां मार्ग की मरम्मत पूर्व में ही कराई गई वहीं जगह-जगह बेरिके¨डग कराकर भीड़ को नियंत्रण किया जाएगा। देर शाम देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इसमें हजारों दिए जलाए जाएंगे। इसके लिए स्वयं सेवियों की भी मदद ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव के अनुसार मेले की व्यवस्था को अधिकारी बराबर चक्रमण पर रहेंगे।