प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा पालीथिन का प्रयोग
?????? ????? ?? ??????? ?????? ?? ???????? ?? ??? ???? ?????? ??? ???? ????? ?? ??? ??? ???????? ??????? ?? ??????? ??? ??????? ?? ?????? ?? ??? ???? ???????? ?? ???? ??? ??? ?? ??????? ??? ????? ?? ??? ???? ???? ???? ???????? ????? ?? ??? ?? ???? ????? ?? ????????? ?? ?? ??? ??? ??? ??? ?? ???? ??? ??????? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????? ?? ???? ??? ?? ???????? ????? ?? ????? ???
जागरण संवाददता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पालीथिन बिक्री पर प्रतिबंध का असर मिनी महानगर में नहीं दिखाई दे रहा। दुकानदार धड़ल्ले से पालीथिन में सामानों की बिक्री कर रहे। जागरूकता के अभाव में लोग भी पालीथिन में सामान ले रहे। इससे जहां पर्यावरण दूषित हो रहा है वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इस दिशा में प्रशासन को पहल कर पालीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।
पालीथिन से बढ़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया था। फरमान जारी होने के बाद प्रशासन ने सख्ती से अभियान चलाया था। दुकानदारों को कड़ा निर्देश दिया गया था कि पालीथिन का प्रयोग करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दुकानदारों ने भी पालीथिन में सामान देना बंद कर दिया था। कुछ दिनों तक स्थिति ठीक रही, इसके बाद दुकानदार व लोग फिर से पुराने ढर्रे पर आ गए। इस समय नगर के ठेले खोमचे वाले और अन्य दुकानदारों के यहां पालीथिन आसानी से देखी जा सकती है। पालीथिन का प्रयोग करने के बाद लोग जहां तहां उसे फेंक देते हैं। पशु पालीथिन को खा जाते हैं। वहीं नालियों में पालीथिन गिर जाता है तो नालियां जाम हो जाती हैं। लोगों का कहना है कि जागरूकता के अभाव में लोग पालीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन को एक बार फिर सख्ती से अभियान चलाने की जरुरत है।