समस्या के समाधान तक जारी रहेगा किसानों का धरना
जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले कर्मनाशा नद।
जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले कर्मनाशा नदी में लगे पंप कैनाल को चालू करने व जांच की मांग को लेकर किसानों का धरना मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। पांचवे दिन मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। कहा जब तक समस्या का समाधान नहीं होता क्रमिक अनशन अनवरत चलता रहेगा। किसान नेता अशोक सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में नहरें, नलकूप, कैनाल आदि सिचाई के संसाधनों के बावजूद भी किसान पानी के लिए चार दशक से दर दर भटक रहा है। आज भी वही हाल है जो पूर्व में थे। पानी के बिना किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों को प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है। किसानों ने सरकार के विधेयक का विरोध किया। धरना में अंजनी तिवारी, अजीत सिंह, विक्रमा यादव, ओमप्रकाश सिंह, रमाकांत ,सुबेदार रामलखन यादव, मुलायम, संतोष आदि शामिल थे। अध्यक्षता शिक्षक राजकुमार सिंह व संचालन नागेन्द्र यादव ने किया।