Move to Jagran APP

गांव में पसरा सन्नाटा, पुरुष घर छोड़ फरार

एवती गांव में गुरुवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। पुलिस की कार्रवाई के डर अधिकांश पुलिस और महिलाएं घर छोड़ फरार हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस इसी तरह परेशान करती रही तो पूरा गांव खाली हो जाएगा। अधिकांश पुरुष घर छोड़ फरार हैं। बचे लोग भी यहां से निकल जाएंगे। उधर पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को भेजा जेल भेज दिया। पुलिस पर हमला करने सहित अन्य आरोपों में 17 लोगों को आज वांछित धाराओं में जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 08:43 PM (IST)
गांव में पसरा सन्नाटा, पुरुष घर छोड़ फरार

जासं, कमालपुर (चंदौली) : एवती गांव में गुरुवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार को कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। पुलिस कार्रवाई के डर से अधिकांश पुरुष और महिलाएं घर छोड़ फरार हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

loksabha election banner

गांव वालों का आरोप है कि पुलिस इसी तरह परेशान करती रही तो पूरा गांव खाली हो जाएगा। अधिकांश पुरुष घर छोड़ फरार हैं। बचे लोग भी यहां से निकल जाएंगे। उधर पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस पर हमला करने सहित अन्य आरोपों में 17 लोगों को आज वांछित धाराओं में जेल भेज दिया। धीना थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया हरी गुप्ता की तहरीर पर भी अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया गांव के कुल 150 अज्ञात व 40 लोगों के खिलाफ 40 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। पुलिस उपाधीक्षक सकलडीहा जगत कनौजिया ने बताया शांति बनाए रखने के लिए पीएसी व पुलिस लगाई गई है। ध्यान रखा जा रहा कोई अप्रिय घटना न हो। शरारत करने वालों को चिन्हित कर शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.