Move to Jagran APP

सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुलिस से नोकझोंक

जागरण संवाददाता चंदौली पेट्रो पदार्थों की कीमतों में वृद्धि भ्रष्टाचार रोजगार कानून व्यवस्था

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 11:28 PM (IST)
सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुलिस से नोकझोंक
सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुलिस से नोकझोंक

जागरण संवाददाता, चंदौली : पेट्रो पदार्थों की कीमतों में वृद्धि, भ्रष्टाचार, रोजगार, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर सपाजनों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को तहसीलों में धरना-प्रदर्शन के दौरान कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कई सपा नेताओं के घर पर पुलिस का पहरा रहा। इसको लेकर सपाइयों में नाराजगी रही। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के कहा, ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने सत्ता की हनक दिखाकर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी सदस्यों पर तरह-तरह के दबाव बनाकर वोट लिए गए। भाजपा के शासनकाल में महंगाई, अपराध, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से जनता त्रस्त है। अंत में 16 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम संजीव कुमार को सौंपा। धरना में नफीस अहमद गुड्डू, अरविद यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र यादव, रमेश यादव, अरविद पासवान आदि मौजूद रहे।

नियामताबाद : पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ व अन्य मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बिलारीडीह तहसील में धरना दिया। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष की ओर से पूरी तरह से गुंडागर्दी की गई। आरोप लगाया जिला प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव, जलालुद्दीन अंसारी, राजकुमार जायसवाल मौजूद रहे।

चकिया : सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन कर सभा की। गांधी पार्क सहित तहसील परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। पूर्व विधायक पूनम सोनकर, डाक्टर राम अधार जोसेफ, मृत्युंजय पांडेय, बब्बन सिंह यादव, इंजीनियर अवधेश सिंह यादव, प्रवीण सोनकर रहे।

नौगढ़ : चुनाव में धांधली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण में धरना दिया। राजनाथ यादव, सचिव रामवृक्ष, सेक्टर प्रभारी अमरनाथ, राजनाथ खरवार, रामवृक्ष यादव, संजय यादव, वंशराज, मस्तलाल यादव मौजूद रहे।

सकलडीहा : प्रदेश सरकार की नीतियों व चुनाव में धांधली को लेकर मुखर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा पंचायत चुनाव में सरकार ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को जबरन नामांकन से रोका गया। चंदौली में सपा कार्यकर्ता की जमकर पुलिस के सामने पिटाई हुई। यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। जिला उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह चौहान, अमित यादव, हाजी जोखू सिद्दीकी, सुभाष यादव, पुत्तुल यादव, अजीत यादव उपस्थित थे।

सपा नेता गिरफ्तार

सपा युवजन सभा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव व उनके समर्थक गुरुवार को धरनास्थल पर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते ही रोक लिया। वहीं इंद्रदेव, रामभरोस समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बलुआ थाने लाकर दोपहर तीन बजे तक बैठाए रखा। इसके बाद रिहा कर दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.