महिलाओं के उत्थान पर दिया बल, किया जागरूक
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान नौगढ़ ब्लाक सभागार में नारी सशक्तिकरण अभियान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शंकर प्रसाद सोनकर थे एवं नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के फील्ड काउंसलर प्रीति श्रीवास्तव छाया शर्मा मुख्य रूप से रही।
जासं, चंदौली : नौगढ़ ब्लाक सभागार में रविवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शंकर प्रसाद सोनकर ने महिलाओं के उत्थान पर बल दिया। सरकार की योजनाओं में उज्ज्वला, प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री मुद्रा, आवास, विवाह पंजीकरण के बाबत जानकारी दी।
संकल्प अभियान की हेड काउंसलर प्रीति श्रीवास्तव ने महिलाओं को आशा ज्योति केंद्र 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। बताया कि महिलाओं के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई अत्याचार किया जा रहा तो महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल करें महिलाओं की हर संभव मदद की जाएगी। अगर कोई दबाव में है तो हम लोग उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ आगे आएंगे। महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। महिलाओं को विधवा पेंशन ,कृष्ण कुटीर, स्वाधार गृह ,मातृत्व वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष ,सुकन्या समृद्धि योजना अहिल्याबाई कन्या मुफ्त योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी। इस मौके पर काउंसलर छाया शर्मा, जिला प्रोबेशन कार्यालय के एडीओ आइएसबी भैया लाल, एडीओ एजी सौरभ, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र प्रताप साहनी, शिक्षक भोला पाल एवं महिलाओं में सरस्वती, रुबीना बेगम, ममता, खुशबू ¨सह, चंद्रावती, उर्मिला, उर्मिला देवी, उषा देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।