तीन घंटे तक जाम से बिलबिला गए राहगीर
गुरुवार को स्थानीय चौराहा एक बार फिर जाम के झाम में फंस गया।एक बजे से लगना शुरू हुआ जाम दोपहर दो बजे तक भीषण जाम में तब्दील हो गया। वाहनों की लम्बी कतार लग गई।जाम में फंसे राहगीर बिलबिला उठे।चंद कदम की दूरी तय करने में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
जासं, पड़ाव (चंदौली) : स्थानीय चौराहा गुरुवार को एक बार फिर जाम के झाम में फंस गया। एक बजे से लग जाम दोपहर दो बजे तक भीषण जाम में तब्दील हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीर बिलबिला उठे। चंद कदम की दूरी तय करने में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। चौराहा से राजघाट, रामनगर व पीडीडीयू नगर मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने लगभग तीन घंटे बाद जाम को समाप्त कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराया। रामनगर के पंचवटी-दुर्गा मंदिर मार्ग पर ग्रामीण पेयजलापूर्ति को लेकर जाम लगाए थे। जाम छूटने के बाद अचानक काफी संख्या में ट्रक के आने से भीषण जाम लग गया। पड़ाव-रामनगर मार्ग पर स्थित संकरी पुलिया व चौराहा पर बेतरतीब खड़े आटो भी जाम का कारण बन गए।