Move to Jagran APP

सुबह निकली धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश

मिनी महानगर में रविवार को मौसम में परिवर्तन होता रहा। मौसम के बदलते मिजाज को लोग भी हैरान हो गए थे। सुबह तीखी धूप निकली तो लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए थे। दोपहर बाद बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के साथ चल रही हवा ने लोगों को उमस से राहत पहुंचाई। बारिश में लोग भींगते हुए नजर आएं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 01:33 AM (IST)
सुबह निकली धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश
सुबह निकली धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश

जासं, चंदौली : धान के खेतों में पानी के लिए आसमान निहार रहे अन्नदाताओं को रविवार बादलों ने राहत पहुंचा दी। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से फसल को जहां संजीवनी मिल गई, वहीं आमजन को भी उमस भरी गर्मी से थोड़ी देर के लिए छुटकारा मिल गया। हालांकि देर शाम बारिश के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई। बारिश के कारण नगरों व गांवों में कीचड़ से लोगों को दो चार होना पड़ा।

loksabha election banner

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार मिनी महानगर में रविवार को मौसम में परिवर्तन होता रहा। मौसम के बदलते मिजाज से लोग हैरान हो गए। सुबह तीखी धूप निकली तो लोग उमस और गर्मी ने परेशान कर दिया। दोपहर बाद बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के साथ चल रही हवा ने लोगों को उमस से राहत पहुंचाई। बारिश में लोग भींगते हुए नजर आएं।

दरअसल पिछले एक पखवारे से निकल रही धूप से लोग बेहाल हो गए थे। बारिश न के बराबर होने से जहां किसान मायूस हो गए थे वहीं लोग उमस व गर्मी से परेशान थे। शनिवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया था। अगले दिन रविवार की सुबह तीखी धूप निकली तो लोग एक बार फिर से उमस से परेशान हो गए। लेकिन दोपहर बाद बादलों ने राहत पहुंचा दी।

-------------

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को रिमझिम बारिश से वातावरण सुहाना हो गया। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फिसलन के चलते कुछ लोग गिरकर चोटिल हो गए। तापमान में गिरावट के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर में करीब दो बजे हुई बारिश से पहाड़ी क्षेत्र की छटा मनोहारी हो गई। कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन, माकूल बारिश नहीं होने से शाम ढलते ही उमस बढ़ गई। वहीं, बारिश ने सूख रही फसलों के लिए संजीवनी प्रदान कर दी। किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। धान के साथ ही खरीफ की अन्य फसलों के लिए भी बारिश लाभदायक मानी जा रही है। किसान अभी भी लगातार बारिश के इंतजार में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.