यज्ञ मंडप की परिक्रमा से मिलता है पुण्य
जासं, चहनियां (चंदौली) : कैलावर गांव में गुरुवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन हवन हुआ
जासं, चहनियां (चंदौली) : कैलावर गांव में गुरुवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन हवन हुआ। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। संत जीयर स्वामी महाराज ने कहा यज्ञ मंडप की परिक्रमा से पुण्य मिलता है। जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। जिसका भाग्य होता है वह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में परिक्रमा करता है। यज्ञ समिति की ओर से भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
कथावाचक रत्नेश महाराज, श्रीकिरीट भाई मारुती किकर, बैकुंठ नाथ स्वामी ने कहा कि सत्संग सुनने से मन के विकार दूर होते हैं। जो व्यक्ति सत्संग नहीं करता वह वेद, पुराणों, धाíमक कथाओं से विरत रह जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को सत्संग करना चाहिए। मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा, अयोध्या नाथ स्वामी, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह यादव, अलगू यादव, ग्राम प्रधान लल्लन सिंह, चंद्रकांत सिंह, विनोद सिंह, कमलेश विश्वकर्मा, दिनेश यादव, संदीप यादव आदि थे।