सोनभद्र और उन्नाव की घटनाएं शर्मनाक
सोनभद्र और उन्नाव की घटनाएं शर्मनाक
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 06:23 PM (IST)
जासं, चंदौली : जन अधिकार पार्टी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया सरकार में प्रजातंत्र की हत्या हो रही इससे आम जनता का बुरा हाल है। जनता के हितों की रक्षा को सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिस तरह प्रदेश में हत्याएं, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही उससे लगता ही नहीं कि प्रदेश में कानून का राज है। सोनभद्र व उन्नाव की घटना ने प्रदेश को शर्मशार किया है। सरकार के रवैये की कठोर शब्दों में निदा की। जिलाध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा, संजय मौर्य, शिवपूजन मौर्य, सूरजबली प्रजापति, दंगल सिंह यादव, शैलेश मौर्य, कमलेश सिंह आदि मौजूद थे। संचालन भोलानाथ विश्वकर्मा ने किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें