कच्चे मकान की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत
तेज बारिश से शुक्रवार की देर रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से कमहरिया गांव निवासी मुन्नी देवी 65 वर्षीय के मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्व. विश्वनाथ यादव की पत्नी मुन्नी अपने कच्चे मकान में सोई थी। परिवार के अन्य सदस्य मकान के आगे बने कमरे में सोए थे। रात में लगभग ग्यारह बजे तेज आ
जागरण संवाददाता, बबुरी (चंदौली) : तेज बारिश से शुक्रवार की देर रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से कमहरिया गांव निवासी मुन्नी देवी 65 वर्षीय के मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
स्व. विश्वनाथ यादव की पत्नी मुन्नी अपने कच्चे मकान में सोई थी। परिवार के अन्य सदस्य मकान के आगे बने कमरे में सोए थे। रात में लगभग ग्यारह बजे तेज आवाज के साथ कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। आवाज सुन परिजनों की नींद खुली तो वे अवाक रह गए। मुन्नी देवी मिट्टी के मलबे में दबी हुई थी। शोर पर आसपास के ग्रामीणों की मदद को मुन्नी को बाहर निकाला गया लेकिन उनकी सांसे थम गई थीं। मृतका के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। घटना से परिजन बिलख पड़े। ग्रामीण होनी को कोसते रहे।