गंगा किनारे मिला महिला का शव
नगर में गुरुवार को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना घटी। कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में गंगा किनारे चार दिन से पड़े से अज्ञात महिला के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर में गुरुवार को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना घटी। कोतवाली के रौना गांव में गंगा किनारे चार दिन से पड़े से अज्ञात महिला के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
सुबह ग्रामीण गंगा किनारे गए तो एक अधेड़ महिला के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख ग्रामीणों ने तत्काल जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। उधर कुछ दिनों पूर्व गंगा में एक महिला कूद गई थी। शव मिलने की सूचना पर रामनगर की पुलिस भी शिनाख्त करने पहुंची थी। कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव देखने से ऐसा लगा रहा है कि महिला की मृत्यु एक महीने पहले हुई थी। शव सड़ चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।