शादी का माहौल गम में बदला
जागरण संवाददाता शहाबगंज (चंदौली) शादी वाले दिन चचेरे भाई के निधन से हंसी-खुशी का माहौ
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : शादी वाले दिन चचेरे भाई के निधन से हंसी-खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। कस्बा निवासी अनिल सोनकर का विवाह शुक्रवार को होना था। नाते रिश्तेदार बारात में जाने के लिए घर पर पहुंच गए थे। इसी बीच चचेरे भाई अजय 40 की तबीयत बिगड़ गई। कस्बा के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। अहरौरा में लड़की पक्ष को घटना की जानकारी हुई तो अवाक रह गए। दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने पहल कर वर के साथ कुछ चुनिदा लोगों को लेकर लड़की के घर भेज कर शादी की रस्म पूरी कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें