पदयात्रा कर सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
सैयदराजा विधायक सुशील ¨सह ने बुधवार को उकनीवीरमराय,रैपुरा,बभनपुरा, मनियारपुर व दोदौली गांवों की पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों की नीतियों की आलोचना की।
जासं,सकलडीहा(चंदौली) : सैयदराजा विधायक सुशील ¨सह ने बुधवार को उकनीवीरमराय, रैपुरा, बभनपुरा, मनियारपुर व दोदौली गांवों की पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विरोधी दलों की नीतियों की आलोचना की।
विधायक ने कहा कि भाजपा के राज में देश ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अभूतपूर्व ऊंचाई अर्जित की है। केंद्र की भाजपा सरकार ने महज चार वर्षों में सड़क, बिजली व अन्य भौतिक संसाधनों को मुहैया कराने में सफलता अर्जित की है। आज समाज के वंचित वर्ग के पास आवास, शौचालय, बिजली व घरों में गैस चूल्हा है। जिसकी कल्पना पूर्ववर्ती सरकारों में सपने सरीखा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के अतिरिक्त सभी दल सत्ता में लौटने के लिए समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने गांवों में संपर्क कर लोगों को जागरूक किया। कृष्णा ¨सह, बुलबुल दुबे, अमित ¨सह,करिया ¨सह, बजरंगी राम, मनोज, कल्लू व अर¨वद राजभर सहित अन्य उपस्थित थे।