कला उत्सव में परखेंगे प्रतिभा
चंदौली माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा परखने के लिए कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 05:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदौली : माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा परखने के लिए कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। एक नवंबर को नगर पालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर विजय प्रकाश सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है। उन्होंने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने पर जोर दिया है। कहा, आयोजन से बच्चों की प्रतिभा का पता चलेगा। इसलिए सभी विद्यालय प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें