सैयदराजा जमानिया मार्ग का नहीं छूट रहा जाम
सैयदराजा जमानिया मार्ग का नहीं छूट रहा जाम
जासं, बरहनी (चंदौली) : सैयदराजा जमानिया मार्ग पर सोमवार को पाचवें दिन भी महाजाम लगा रहा। नो इंट्री नहीं खुलने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार बढ़ती ही जा रही है। आमजन के लिए मार्ग पर सफर करना कठिन हो गया है। छाए धुंध व कोहरे में लोगों को दिन भर जाम से जूझना पड़ा।
सैयदराजा जमानिया मार्ग पर 120 घंटे से जाम लगा है। एक लेन वाहनों से खचाखच भर गई है। केवल एक लेन से दोपहर बाद किसी तरह दोनों तरफ के वाहन निकल रहे हैं। वो भी घंटे दो घंटे पर जाम हो जा रहा है। कमोवेश यही हाल अमड़ा धीना मार्ग का भी है। एक तो मार्ग जर्जर दूसरे भीषण जाम से लोग व्याकुल हो गए हैं। सैयदराजा जमानिया मार्ग से वाहन रात में धीना मार्ग पर प्रवेश नहीं कर पाए। नतीजा सैयदराजा रेलवे गेट से धमीना तक जाम लगा है।
जाम छ़ड़ाने में पुलिस के पसीने छूट जा रहे हैं। एक जगह से जाम हटाने के बाद पुलिस दूसरा जाम छुड़ाने में लग जा रही है। जाम के कारण स्कूल बैन, बस, सरकारी प्राइवेट ऐबुलेंश, सवारी प्राइवेट वाहन, बाइक, साइकिल, बैंक कर्मी ,अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षक, छात्र जाम में फंसे रहे। वहीं पेयजल व खाद्यान्न सामग्री के लिए वाहन चालक भटकते रहे। खाने पीने की सामग्री के लिए दो से तीन चार किलोमीटर तक सफर तय करना पड़ रहा है।