मंडल में जारी है आवश्यक सामग्री की आपूर्ति
मंडल में जारी है आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 10:44 PM (IST)
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के भभुआ रोड स्टेशन गुड्स शेड में आपूर्ति के लिए गेहूं की लोडिग तथा सासाराम स्टेशन स्थित गुड्स शेड में कर्मियों ने निर्माण कार्य के लिए सीमेंट की अनलोडिग की गई। कार्य के दौरान रेल कर्मचारी शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
रेलवे मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेनों की सेवाओं के जरिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामान की आपूर्ति निरंतर जारी रखे हुए है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण की चुनौतियों और उसके प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन में सरकार के प्रयासों को मजबूत किया जा सके। इसके लिए मंडल के रेलकर्मी दिन रात जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए यह सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाए रखा जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें