समर्पण और आस्था से जीवन में मिलती है कामयाबी
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) ताजपुर स्थित पूज्य अघोरेश्वर फ्यूल सेंटर में बुधवार की
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 09:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : ताजपुर स्थित पूज्य अघोरेश्वर फ्यूल सेंटर में बुधवार की देर शाम पूज्य पाद गुरुपद संभव राम ने भक्तजनों को आर्शीवचन दिया। कहा कि सद्मार्ग पर चलने से ही मानव सुखी रह सकता है। आस्था व समर्पण से ही भक्त अपने भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। संसार रूपी माया में स्नेह और विश्वास की डोर से हर कामयाबी को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने मानवता और इंसानियत की पूजा करने का आह्वान किया। इसके पूर्व पूज्य पाद गुरुपद ने अघोरेश्वर महाप्रभु की विधि विधान से पूजा अर्चना की। हृदय नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, रविद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अमित सिंह, नवल किशोर सिंह आदि भक्तगण मौजूद थे। अंत में भक्तजनों में प्रसाद का वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें