Move to Jagran APP

छिड़काव विधि से करें ¨सचाई

जासं, नौगढ़ (चंदौली) : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, बीएचयू के मृदा व रासायन विभाग, कृषि विज्ञान

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:37 PM (IST)
छिड़काव विधि से करें ¨सचाई
छिड़काव विधि से करें ¨सचाई

जासं, नौगढ़ (चंदौली) : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, बीएचयू के मृदा व रासायन विभाग, कृषि विज्ञान संस्थान एवं वरुण संस्था की ओर से परसियां व झरियवां में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने धान की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कम पानी से अधिक धान उत्पादन के टिप्स दिए। पहाड़ी क्षेत्र में कृषि को बेहतर बनाने का जोर दिया गया। कम पानी में अच्छी फसल के उत्पादन के लिए छिड़काव विधि का प्रयोग करने की जानकारी दी। कहा कि मिट्टी की जांच के बाद ही फसलों की बोआई की जानी चाहिए। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की जानकारी किसानों को हो जाती है। स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, फसल सुरक्षा बीमा योजना, जैविक खाद के बाबत किसानों को जानकारी दी गई। गेहूं , चना, सरसों के पैदावार को बढ़ाने पर बल दिया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. एसबी ¨सह, डा. एसके ¨सह, डा. एसके बंदोपाध्याय, डा. मनोज खन्ना, डा. एसपी ¨सह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.