सोशल आडिट टीम ने देखी हकीकत
जासं, शहाबगंज/इलिया (चंदौली) : विकास खंड के भटरौल व भुड़कुड़ा गांव में शनिवार को सोशल आडिट टीम पहुंची।
जासं, शहाबगंज/इलिया (चंदौली) : विकास खंड के भटरौल व भुड़कुड़ा गांव में शनिवार को सोशल आडिट टीम पहुंची। मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इलिया के भुड़कुड़ा गांव में 2018-19 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य दिवस व मजदूरी भुगतान की जानकारी मजदूरों से ली। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में कार्य करने मजदूरों की संख्या, दिवस आदि के बाबत अभिलेखीय परीक्षण किया। लाभाíथयों से भी आवश्यक जानकारी ली। भटरौल गांव में कोआíडनेटर मस्तराम यादव की देखरेख टीम ने सोशल आडिट की। खामियां मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। प्रधान अशोक सिंह, ग्राम सचिव संदीप सोनकर, पुष्पा सिंह, सद्दाम खान, गुड्डू यादव, सुरेश, रमेश, रामजी प्रसाद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।