रफ्तार पकड़ने लगी रेल सेवा, जंक्शन पर रुकीं छह एक्सप्रेस ट्रेनें
??????? ?? ??? ?? ????? ??? ????? ?? ?? ??????? ?? ????? ?? ?????? ?????? ??? ???? ?? ?????? ?? ??????? ???????? ?? ??? ???? 15 ??????? ??? ?? ???? ????????? ??????? ??????? ?? ????? ??????? ???????? ?????? ?? ??????
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : लॉकडाउन की वजह से पिछले डेढ महीने से ठप ट्रेनों के पहिये अब रफ्तार पकड़ने लगे हैं। नई दिल्ली से विभिन्न प्रांतों के लिए चलीं 15 ट्रेनों में से पांच एक्सप्रेस ट्रेनें मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकीं। जंक्शन पर ट्रेन से उतरने और रवाना होने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की गई। इसके बाद आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। सुरक्षा की ²ष्टि से आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। वहीं अधिकारी भी व्यवस्था का जायजा लेते रहे और यात्रियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सफर करने की सलाह दे रहे थे।
कोरोना वायरस की वजह से ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं। अब ट्रेनों को धीरे-धीरे पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। लॉकडाउन के पहले और दूसरे चरण में ट्रेनें नहीं चलाई गईं लेकिन तीसरे चरण में ट्रेनें रफ्तार पकड़ने लगी है। जंक्शन पर नई दिल्ली-हावड़ा
(धनबाद, गया, डीडीयू), नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ (बरौनी, दानापुर, डीडीयू), नई दिल्ली-रांची (डीडीयू), नई दिल्ली-अगरतल्ला (बरौनी, पाटलिपुत्रा, डीडीयू)
नई दिल्ली-भुवनेश्वर (गया, डीडीयू) का ठहराव हुआ। 02424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में नई दिल्ली से सवार यात्रियों में से जंक्शन पर 139 उतरें। वहीं 02424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में पीडीडीयू जंक्शन से 114 यात्री डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुए। 12301 हावड़ा-नई दिल्ली में सफर कर रहे यात्रियों में से गया में 128 उतरें और 98 चढ़े। वहीं 02309 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 298 यात्रियों ने सफर किया। रात लगभग दस बजे के बाद ट्रेनों के आने का क्रम जारी हुआ। ट्रेन पकड़ने के लिए जंक्शन पर पहले ही यात्री पहुंचे गए थे। जंक्शन पर केवल यात्रियों को ही जाने दिया जा रहा था। मेडिकल विभाग की टीम ने सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग से जांच की। इसके बाद ट्रेन में सफर किए। वहीं जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों की भी जांच की गई। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर एहतियात बरती जा रही थी।