Move to Jagran APP

शमशेर ब्रिज पर लगा भीषण जाम, थमे वाहनों के पहिए

नगर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज जाम के झाम से आमजन कराह जा रहे हैं। नगर में यह समस्या नासूर बन गई है। सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को शमशेर ब्रिज पर जाम से पैदल आवागमन मुश्किल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 01:44 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 01:44 AM (IST)
शमशेर ब्रिज पर लगा भीषण जाम, थमे वाहनों के पहिए

जासं, चकिया (चंदौली) : नगर में जाम की समस्या के निराकरण को कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज जाम के झाम से आमजन कराह जा रहे। नगर में यह समस्या नासूर बन गई है। सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को शमशेर ब्रिज पर जाम से पैदल आवागमन मुश्किल हो गया। चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय से गांधी पार्क तक घंटों भीषण जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

loksabha election banner

नगर के कोतवाली, महाराज किला, तहसील रोड, गांधी पार्क, पुरानी सब्जी मंडी, ब्लाक व सहदुल्लापुर तिराहे के पास घंटे, दो घंटे पर जाम लग जा रहा। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस गई हैं। इससे बच्चे बिलबिला उठे। घर पहुंचने में भी विलंब हुआ। फुटपाथ पर जगह नहीं होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे राहगीरों के पसीने छूट गए। आटो खड़ा करने व दुकानदारों के पटरी पर कब्जा से समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहन नगर में प्रवेश कर जा रहे हैं। जाम से वाहन रेंगकर चलते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों हुई। कोतवाली का वाहन भी कुछ देर जाम में फंसा रहा। जाम में फंसे लोग यातायात नियंत्रित करने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न होने से आक्रोशित नजर आए। नागरिकों ने कहा जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई बार अभियान चलाए गए। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.