सड़क हादसे में सात घायल
कोतवाली के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। नगर के जामा मस्जिद के निकट एंबुलेंस के धक्के से वार्ड 12 निवासी आजाद (40)घायल हो गए। नशे में धूत महादेवपुर कला गांव निवासी वकील
जासं, चकिया (चंदौली) : कोतवाली के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। नगर के जामा मस्जिद के निकट एंबुलेंस के धक्के से वार्ड 12 निवासी आजाद (40) घायल हो गए। महादेवपुर कला गांव निवासी वकील (42) साइकिल से गिरकर घायल हो गए। तेज रफ्तार वाहन के धक्के से नगर निवासी कृष्ण कुमार( 25) व सुनील , लोकनाथ (32) घायल हो गए। बबुरी थाना के चंदाइत गांव के पास चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर जीप व बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।