नए साल की शुरुआत में यूपी के आम लोगों को बड़ा तोहफा, पांच नई अमृत भारत ट्रेनों का शेड्यूल जारी
भारतीय रेलवे ने नए साल में पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। ये ट्रेनें पीडीडीयू ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम व महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत. File Photo
HighLights
पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू
पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, असम, महाराष्ट्र को जोड़ेगी ट्रेनें
यात्रियों को आरामदायक, किफायती सफर का मिलेगा लाभ
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल जंक्शन के रास्ते चलने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट व शेड्यूल को गुरुवार की रात जारी कर दिया गया। हालांकि इन पांचों में से दो ट्रेनें अलग रूट से जाएंगी। आम से खास बनाने वाली अमृत भारत ट्रेन हाई स्पीड के साथ आरामदायक सीट मिलेगी।
नए वर्ष के शुरुआत में भारतीय रेलवे ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दे दिया है। इन ट्रेनों के परिचालन से त्योहार व छुट्टियों में लोगों को भीड़ भाड़ से राहत मिलेगी। यात्रियों के सफर को सुगम, आधुनिक व किफायती बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अमृत भारत ट्रेन का 17 व 18 जनवरी को उद्घाटन के बाद परिचालन किया जाएगा। इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम व महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस में सुगम होगा परिचालन
अमृत भारत एक्सप्रेस विशेष रूप से आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह एक गैर-वातानुकूलित ट्रेन है इससे पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन की गति और त्वरण बेहतर होता है। इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स, आधुनिक शौचालय व सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से न केवल उत्तर-पूर्व व उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा।
इन रूटों व स्टेशनों से होगा अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत
- हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस,
- सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस,
- पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस,
- डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस,
- कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस,
कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन असम के कामाख्या से हरियाणा के रोहतक तक का सफर तय करेगी। इसका उद्घाटन 18 जनवरी को कामाख्या से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- पूर्व मध्य रेल के यात्रियों को बड़ी सौगात, चलेंगी 5 नई अमृत भारत ट्रेन; चेक करें रूट और टाइमिंग
यह भी पढ़ें- बिहार के लिए नई कनेक्टिविटी, मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी नई अमृत भारत ट्रेन, जाने इसकी खासियत?
यह भी पढ़ें- 'अमृत भारत ट्रेनें कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अहम', पीएम मोदी बोले- मिलेगा पर्यटन को भी बढ़ावा
