बिहार के लिए नई कनेक्टिविटी, मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी नई अमृत भारत ट्रेन, जाने इसकी खासियत?
Muzaffarpur train update : मकर संक्रांति पर पांच नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की गई हैं, जिनमें से एक मुजफ्फरपुर ...और पढ़ें

Amrit Bharat Express: यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
मकर संक्रांति पर पांच नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू।
मुजफ्फरपुर को मुंबई-बंगाल से जोड़ेगी अमृत भारत ट्रेन।
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी को सिलीगुड़ी से।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । Bihar new train connectivity : सूर्यदेव के उत्तरायण होते ही मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पांच नई अमृत भारत ट्रेनें मिली। ये सभी अमृत भारत ट्रेन पूर्व मध्य रेल से गुजरेगी। इसमें एक मुजफ्फरपुर होकर भी जाएगी।
मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 11031, 11032 अमृत भारत ट्रेन मुंबई से बंगाल को जोड़ेगी। यह ट्रेन पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल 17 जनवरी को पहले ट्रेन संख्या-01032 सिलीगुड़ी से खुलेगी। पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरुवार को दी।
उपरोक्त सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से आदेश के बाद जारी की जाएगी।
ऐसे होगा परिचालन
उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13:45 बजे खुलकर 18:45 बजे कटिहार, 19:40 बजे नौगछिया, 20:40 बजे मानसी, 21:00 बजे खगड़िया, 21:55 बजे हसनपुर रोड, 23:15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00:30 बजे मुजफ्फरपुर, 01:25 बजे हाजीपुर, 01:45 बजे सोनपुर, 02:30 बजे पाटलिपुत्र, 03:00 बजे दानापुर, 03:35 बजे आरा, 04:25 बजे बक्सर एवं 06:40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11:30 बजे पनवेल मुंबई पहुंचेगी।
इसके साथ 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस संतरागाछी, दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते नेसुब गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।
तीसरी ट्रेन 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस संतरागाछी, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, पटना, डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए बनारस पहुंचेगी।
चौथी अमृत भारत ट्रेन 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़-गोमतीनगर प्रारंभ किया जाएगा । वहां से कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी होते हाजीपुर निकलेगी। वहां से सोनपुर होते गोमतीनर पहुंचेगी।
पांचवीं अमृत भारत ट्रेन 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस कामाख्या से खुलकर नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी होते हाजीपुर, सोनपुर होते रोहतक पहुंचेगी।
इसकी खासियत: नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी है। यह ट्रेन मुंबई-बंगाल मार्ग को जोड़ती है जिससे बिहार के यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। इसमें आरामदायक कोच, आधुनिक सुविधाएं, समय की पाबंदी और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए बेहतर सुविधा है।
