Move to Jagran APP

उन्नाव कांड के खिलाफ सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

उन्?नाव कांड और प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी बच्चालाल को सौंपा। चेताया कि यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:52 PM (IST)
उन्नाव कांड के खिलाफ सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, चंदौली : उन्नाव कांड और प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी बच्चालाल को सौंपा। चेताया कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

loksabha election banner

पूर्व सांसद ने कहा सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही। उन्नाव की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। दरिदों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा वापस लेने के दवाब बनाने लगे। युवती ने जब इससे इंकार कर दिया तो जिदा जला दिया। इस तरह की घटनाओं से महिलाएं व युवतियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश में रोज कहीं न कहीं हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण हासिल है। इसके चलते पुलिस के हाथ भी बंधे हुए हैं। कहा, लचर कानून व्यवस्था का असर प्रदेश के विकास पर भी पड़ रहा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि दोबारा इस तरह का कृत्य करने से पहले 100 बार सोचें। चकरू यादव, रमेश यादव, बाबूलाल यादव, संजय सोनकर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.