बबुरी कस्बे का हुआ सैनिटाइजेशन
बबुरी कस्बा का हुआ सैनिटाइजेशन
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:58 AM (IST)
जासं, बबुरी (चंदौली) : स्थानीय कस्बे में सोमवार को ब्लॉक कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया। सुबह डीपीआरओ ब्रह्माचारी दुबे व एडीओ पंचायत सदर के नेतृत्व में पंचायत विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड वाहन से कस्बा में पहुंचे। लोगों को कोविड-19 से बचाव का उपाय सुझाते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, मास्क या गमछा का बराबर उपयोग करने व हाथों को लगातार धोते रहने की अपील की। पूरे बाजार को वाहन के माध्यम से सैनिटाइज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें