मंगल पाठ में सुनाई दादी के तप की गाथा
श्री राणी सती श्याम आराधना मंडल की ओर से आयोजित सती महोत्वस में गुरुवार को मंगल पाठ के दौरान आयोजन स्थल पर दादी के तप की संगीतमय गाथा गूंजी जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। अखंड ज्योति जलाई गई। रात को भजन गंगा के दौरान भक्ति गीतों में उपस्थितजनों ने गोता लगाया। गायकों ने दादी जी के जीवन चरित्र को सुरों में ऐसा पिरोया कि लोग भक्ति-भाव में झूमने पर विवश हो गए। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : श्री राणी सती श्याम आराधना मंडल की ओर से आयोजित सती महोत्सव में गुरुवार को मंगल पाठ के दौरान आयोजन स्थल पर दादी के तप की संगीतमय गाथा गूंजी, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। अखंड ज्योति जलाई गई। रात को भजन गंगा के दौरान भक्ति गीतों में उपस्थितजनों ने गोता लगाया। गायकों ने दादी के जीवन चरित्र को सुरों में ऐसा पिरोया कि लोग भक्ति-भाव में झूमने पर विवश हो गए। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
महोत्सव में दादी मां का खूबसूरत दरबार सजाने के साथ अलौकिक श्रृंगार किया गया। पूजन व दर्शन को बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पहुंचीं। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मंगल पाठ से हुई। इसके पश्चात हवन में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समुदाय से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। अखंड ज्योति में भजन गायकों ने अपने सुमधुर भजनों से महफिल में चार चांद लगा दिया। इस दौरान सती दादी के जीवन से लेकर उनके तप और सती होने तक की गाथा सुनाई गई। आयोजन के उद्देश्य को लेकर बताया गया कि देश में जिस तरह से पाश्चात्य सभ्यता हावी हो रही है। यह कार्यक्रम संस्कृति को बढ़ावा देता है। राष्ट्र की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति की अमूल्य धरोहर को बनाए रखने का प्रयास करते हुए दादी मां के कीर्तन और मंगल पाठ का आयोजन किया जाता है। मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। युवाओं और बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आया। भक्ति भाव का ऐसा वातावरण बना, जिसे पूरे नगर ने देखा और महसूस किया। इस अवसर पर पंकज गर्ग, मनीष भारुका, विष्णुकांत अग्रवाल, आत्माराम, सुनील मित्तल, महिला मंच की अध्यक्ष साधना अग्रवाल, सुनीता मित्तल, पंकज मौर्य, अंकित आदि मौजूद थे।