याद किए गए महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती नग
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती नगर के विभिन्न विद्यालयों व समाजसेवी संस्थाओं ने बुधवार को धूमधाम से मनाई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही जगह-जगह सफाई अभियान भी चलाया गया। गोष्ठी में दोनों महापुरुषों की जीवन पर प्रकाश डाला गया।
91 यूपी बटालियन एनसीसी परिसर में सफाई की गई। पर्यावरण पर प्लास्टिक दुष्परिणाम पर पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, मेजर अमरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले आदि उपस्थित थे। सुभाष नगर स्थित गायत्री बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में सफाई की। तत्पश्चात छात्रों को गांधी व शास्त्रीजी के जीवन के बारे में बताया गया। रामसुधार यादव, जूही, सुमन यादव, शारिका, पूनम सिंह, अनीता सिंह आदि उपस्थित थे।
कमलापुर स्थित राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। शिक्षकों ने हम सबका यही सपना-स्वच्छ हो भारत अपना आदि नारा दिया। अरविद त्रिपाठी, डा. राममूíत दुबे, डा. सुभाष चंद्र यादव, रमाशंकर, राकेश आदि थे। अलीनगर स्थित रामजानकी विद्यालय में जयंती मनाई गई। शिवराम चौहान, शमीम मिल्की, राजेश योगी, चंद्रमा यादव, इंद्रजीत शर्मा आदि थे। राजनीतिक दलों ने मनाई जयंती
शहर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर धर्मशाला रोड स्थित बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क व न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्रीजी की जन्मस्थली पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, संजय मिश्रा, अनवर सादात, मनीष सिंह, सारूख, नीरज आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कैंप कार्यालय में जयंती मनाई। सेंट्रल कालोनी में शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रतन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डा. आनंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई गई। बाबूलाल यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, नायाब अहमद, एमपी सिन्हा आदि उपस्थित थे। अधिवक्ताओं ने भी मनाई जयंती
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय में जयंती मनाई। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी एडवोकेट ने कहा महात्मा गांधी ने सत्याग्रह, दांडी यात्रा और जेल भरो आंदोलन चलाकर देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह, तहसीलदार यादव, कांता यादव, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित थीं।