विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में चल रहे राज्य स्तरीय सब जूनियर स्टेट वालीबाल टूर्नामेंट में चयनित रत्नेश ने बढ़ाया जिले का मान

By Munna ShuklaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Feb 2026 06:17 PM (IST)

चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के सरने गांव निवासी रत्नेश तिवारी ने राज्य स्तरीय सब जूनियर वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जिले का ...और पढ़ें

चंदौली के रत्नेश तिवारी ने राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बढ़ाया जिले का मान।

चंदौली के रत्नेश तिवारी ने राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बढ़ाया जिले का मान।

HighLights

  1. रत्नेश तिवारी का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में चयन।

  2. गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रत्नेश का शानदार प्रदर्शन।

  3. रत्नेश की उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और जिले को गर्व।

जागरण संवाददाता, चंदौली। नियामताबाद विकास खंड के ग्राम सरने निवासी रत्नेश तिवारी ने राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। पांडेयपुर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र रत्नेश का चयन सब जूनियर स्टेट वालीबाल टूर्नामेंट के लिए होने से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चार दिवसीय सब जूनियर स्टेट वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन गोरखपुर में किया गया है, जिसका समापन छह फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में रत्नेश ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। अपने खेल कौशल, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोचों और खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक रत्नेश की इस उपलब्धि को छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत मान रहें हैं।

प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विद्यालय लौटने पर रत्नेश को सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पिता अजय तिवारी व माता नीतू तिवारी ने रत्नेश की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।