Move to Jagran APP

रेल दुर्घटना रोकने वालों को मिला सम्मान

रेल संरक्षा कार्य में योगदान देने वाले 10 कर्मचारियों को शुक्रवार को डीआरएम सभागार में शुक्रवार को डीआरएम पंकज सक्सेना ने सम्मानित किया। डीआरएम ने कार्यों की सराहना की साथ ही आगे और बेहतर करने को प्रोत्साहित भी किया। पुरस्कृत कर्मचारियों ने अपनी सजगता और सूझबूझ से संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोकर कर यात्रियों की जान बचाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 10:23 PM (IST)
रेल दुर्घटना रोकने वालों को मिला सम्मान

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल संरक्षा कार्य में योगदान देने वाले 10 कर्मचारियों को शुक्रवार को डीआरएम पंकज सक्सेना ने सम्मानित किया। डीआरएम ने कार्यों की सराहना की साथ ही आगे और बेहतर करने को प्रोत्साहित भी किया।

loksabha election banner

पुरस्कृत कर्मचारियों ने अपनी सजगता और सूझबूझ से संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोकरकर यात्रियों की जान बचाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों को संरक्षा की ²ष्टि से संभावित रेल दुर्घटना को रोकने में योगदान पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया। अशोक पाल, शिवेंद्र कुमार, दिनेश पासवान, मिथिलेश कुमार, एमके पासवान, आर चौधरी, इंद्रजीत कुमार, डी शरण और विपिन कुमार उत्कृष्ट संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित हुए। डीआरएम ने कहा अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव, मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधन) पुष्कर कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) सीएस आजाद, वरीय मंडल अभियंता(समन्वय) एचसी यादव, वरीय विद्युत अभियंता (परिचालन) इंदु प्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारी, संरक्षा सलाहकार और कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.