Move to Jagran APP

तेज हवा संग बारिश से रबी की फसलों को नुकसान

??????? ?? ??? ??? ????? ???? ??? ???????? ?? ??? ??? ?? ??? ????? ?? ??? ?? ????? ?? ?????? ?????? ??? ??? ??? ?? ???? ?? ?? ???????? ??? ????? ?? ??? ??????? ?? ??? ???? ???? ??? ???? ????? ?? ???? ????? ?? ??? ?? ?? ?????? ?????? ??? ??? ?? ??? ????? ?? ?? ??? ??? ??? ??? ????? ?? ??? ??? ?? ?? ????? ?? ???? ?? ???? ???? ???? ???? ? ?? ?????

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 07:33 PM (IST)
तेज हवा संग बारिश से रबी की फसलों को नुकसान
तेज हवा संग बारिश से रबी की फसलों को नुकसान

जासं, चंदौली : मंगलवार को भोर में अचानक मौसम में परिवर्तन से तेज हवा के साथ बारिश से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से जिले के कई हिस्सों में गेहूं की फसल जमींदोज हो गई। वहीं पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर आंधी के कारण टीनशेड व छप्पर हवा की भेंट चढ़ गए। बारिश से एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।

loksabha election banner

मंगलवार की भोर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवा से गेहूं की फसल जो पकने को तैयार हैं आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। वहीं जिन फसलों को अंतिम पानी की आवश्यकता थी उन्हें फायदा हुआ है। ज्यादा नुकसान की आशंका पक चुकी सरसों की फसल को है।

बरहनी प्रतिनिधि के अनुसार- रात में ही गरज चमक, तेज हवा के साथ फुहारें पड़ने लगीं। दोपहर में मौसम में परिवर्तन से किसानों ने राहत की सांस ली।

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार- तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। बूंदाबांदी का सिलसिला सुबह 10 बजे तक जारी रही। दोपहर में धूप से लोग बेहाल हो गए। ठंड व गर्म मौसम से बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग परेशान दिखे।

सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार सुबह आई आंधी के कारण उपकेन्द्र से संबद्ध दर्जनों गांव की आपूíत दोपहर तक ठप रही। तकनीकी समस्या दूर होने पर देर शाम को आपूíत बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण आपूíत ठप हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.